नगर परिषद चुनाव पाकुड़ की दिशा और दशा तय करेगा- बाबूलाल

नगर परिषद चुनाव पाकुड़ की दिशा और दशा तय करेगा- बाबूलाल

आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पाकुड़ का कार्यकर्ता सम्मेलन जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में अपर्णा मार्केट कंपलेक्स में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावे नगर परिषद के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सम्पा साहा, चुनाव प्रभारी परितोष सोरेन, बबलू भगत, मीरा प्रवीण सिंह, अनुग्राहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी, अमृत पाण्डेय, बलराम दुबे, शर्मिला रजक, नगर अध्य्क्ष सोहन मंडल, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।बैठक को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नगर परिषद चुनाव केवल एक पद का चुनाव नहीं बल्कि पाकुड़ की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दो वर्षों में नगर परिषद में अव्यवस्था भ्रष्टाचार और जनविरोधी कार्यशैली के कारण आम जन परेशान रही है। भाजपा चुनाव में के माध्यम से नगर परिषद को भ्रष्टाचार मुक्त कर पारदर्शी जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता इस चुनाव को मिशन के रूप में लड़ेगा।मतदान के दिन पार्टी के कार्यकर्ता सभी बुथों पर पूरी तरह मजबूती और के साथ तैनात रहेंगे।बुथ समिति और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठित कार्य यह चुनाव सुनिश्चित करेंगे कि एक-एक वोट भाजपा समर्थित प्रत्याशी सम्पा साहा के पक्ष में पड़े।उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत बुथ से निकलती है और इसी ताकत के बल पर भाजपा यह चुनाव जीतेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *