केरेडारी में चंद्रगुप्त कोल परियोजना प्रभावित रैयतों का हड़ताल प्रदर्शन

केरेडारी में चंद्रगुप्त कोल परियोजना प्रभावित रैयतों का हड़ताल प्रदर्शन

केरेडारी में सीसीएल के चन्द्रगुप्त कोल परियोजना के प्रभावित भू-रैयतों ने दुसरे दिन भी सीसीएल का काम रोक दिया है। सीसीएल चन्द्रगुप्त कोल परियोजना चट्टी बरियातू क्षेत्र में ओबी हटाने का काम शुरू किया था। जिससे पचड़ा पंचायत के मुखिया महेश प्रसाद साव एवं भू-रैयत गुणेश्वर रजक,सुरेश साव,रणजीत कुमार रजक,पिंटू कुमार,शिबू दास, मुकेश दास, कुलेश्वर महतो समेत अन्य रैयतों ने दुसरे दिन भी कार्य स्थल पर गए और काम को रोक दिया है।इससे पहले मुखिया महेश प्रसाद साव ने 13 सूत्री मांग को लेकर एक पर्चा जारी किया था। जिसमें मुआवजा, पुनर्वास, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अहम मांगें रखी गई हैं।प्रस्ताव में कहा गया है कि पचड़ा, सिझुवा, नौवाखाप, जोरदाग, चट्टीबारियातु, बुकरू, भदईखाप समेत कई गांवों की जमीनें सीसीएल परियोजना के अंतर्गत प्रभावित हो रही हैं।पर रैयतों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है।आगे लिखा है कि जबतक त्रिपक्षीय वार्ता नही होगी तबतक परियोजना का काम नही होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *