
नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने हेतु अध्यक्ष व वार्ड के पार्षद उम्मीदवार क्षेत्र में तुफानी दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में पाकुड़ नगर परिषद चुनाव में बतौर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शबरी पाल ने कल अपने समर्थकों के साथ शहर के वार्ड नंबर एक व तीन के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया एवं हर एक चरों में जाकर नारीशक्ति से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। शबरी पाल ने जनसंपर्क के दौरान महिलाओं व पुरुषों से इस चुनाव में उनको एकबार मौका देने की अपील करते हुए कहा कि उनका एक वोट शबरी पाल के लिए आशीर्वाद स्वरूप होगा जिसके आधार पर वे शहरी क्षेत्र के पेयजल, ट्रैफिक व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति जैसे परंपरागत समस्या पर आमूलचूल परिवर्तन करेंगी। बताते चलें कि इस बार के अध्यक्ष पद हेतु कुल 10 लोगों ने नामांकन किया है। जनसंपर्क के बाद वार्ड के लोगों में ने बताया कि उनके पास पिछले चुनावों के कटू अनुभव है लिहाजा इस बार वे सोच समझ कर मतदान करेंगे।

