
पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (GR-147/21) पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 132/2019, धारा 367/368/406/420/409 भारतीय न्याय संहिता के अभियुक्त श्यामल कांत साहा, पिता- स्व.सुधीर मंडल, गोसाईपुर, कोयला मोड़, थाना पाकुड़ नगर, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में भेज दिया। इस बाबत पाकुड़ नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, व्यक्ति को गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में यह गिरफ्तारी की गई है। मामला 2019 का है।

