
लिट्टीपाड़ा प्रखंड के नवाडीह मैदान में एफसी बाड़ी घुटू क्लब नवाडीह के सौजन्य से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । उक्त टुर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हेटबांधा व राज बरदर के बीच हुआ। हेटबंधा टीम, पेलेंटी में विजय हुई। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया उपस्थित थे। राजद जिलाध्यक्ष का स्वागत संताली रीति रिवाज के साथ किया गया। जिलाध्यक्ष मड़ैया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बाल को किक मारकर खेल का शुभारंभ किया। विजेता टी को मुख्य अतिथि महावीर मड़ैया ने पुरस्कृत किया। प्रथम विजेता टीम को सात हजार, द्वितीय विजेता टीम को पांच हजार व सेमीफाइनल में पहुंचे दोनों टीमों को एक-एक हजार दे कर सम्मानित किया गया।मड़ैया ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता हैं एवं शरीर रोगमुक्त रहता है। खेल को हमेशा खेल के भाव में ही खेलना चाहिए। मौके पर खेल समिति अध्यक्ष राजाधन, सचिव सामुएल मालतो, राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज मड़ैया, सचिव लाल मरांडी, राकेश मंडल, राहुल ठाकुर,विनोद ठाकुर, राकेश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजुद थे।

