
हजारीबाग में 10 फरवरी 2026 को मनोकामना होटल में शोषित क्रांति के अग्रदूत अमर शहीद जगदेव बाबू के जागरण रथ का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं खतियानी परिवार के केंद्रीय अध्यक्ष नागेश्वर मेहता ने की। सभा में गूंजा— “उठो जागो शोषित भोर भई” और “सौ में नब्बे शोषित हैं” का नारा। वक्ताओं ने असली समाजवाद, लोकतंत्र, मान-सम्मान, रोटी-रोजगार और हिस्सेदारी के अनुसार भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग उठाई। मुफ्त उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा अत्याचार पर रोक लगाने की बात कही गई। नागेश्वर मेहता ने यूजीसी के प्रभावी अनुपालन की आवश्यकता बताते हुए विद्यार्थियों के शोषण पर चिंता व्यक्त की। डॉ. संत कुमार की टीम द्वारा देशभर में जागरूकता अभियान की सराहना की गई। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और समानता की स्थापना तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

