डेमोटांड़ स्थित अक्षय पात्रा फाउंडेशन का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

डेमोटांड़ स्थित अक्षय पात्रा फाउंडेशन का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने अक्षय पात्रा फाउंडेशन, डेमोटांड़ का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को डेमोटांड़ स्थित अक्षय पात्रा फाउंडेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न कार्यों, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा आवश्यक संसाधनों का बारीकी से अवलोकन किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बॉयलर इंस्टॉलेशन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, लंबित स्टीम कनेक्शन को अविलंब पूरा करने तथा वेजिटेबल कोल्ड रूम के इंस्टॉलेशन से संबंधित लंबित कार्यों को समय पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रसोई संचालन में किसी भी प्रकार की तकनीकी या आधारभूत कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने संस्थान की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बोरवेल कनेक्शन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सर्फेस वाटर रिचार्ज प्लान तैयार कर उसे लागू करने तथा तालाब खुदाई से संबंधित आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

साथ ही जल गुणवत्ता की नियमित जांच हेतु वाटर टेस्टिंग किट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान मैनपावर की कमी पर भी चर्चा की गई, जिस पर उपायुक्त ने आवश्यकतानुसार मानव संसाधन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने वेजिटेबल वेस्ट के समुचित निपटान हेतु ठोस एवं प्रभावी वेस्ट मैनेजमेंट प्लान तैयार करने, ड्रेनेज सिस्टम से संबंधित समस्याओं को शीघ्र दुरुस्त करने तथा परिसर की स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में 24 घंटे क्रियाशील सीसीटीवी कैमरे संधारित रखने तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा संबंधी समस्या से बचा जा सके। इस अवसर पर उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के अलावे जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आकाश कुमार, भवन निगम के अभियंता, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अक्षय पात्रा फाउंडेशन के प्रतिनिधि सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *