
आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी , बिशुनपुर, धनबाद में स्टेम एंड रोबोटिक्स एग्जिबिशन का आयोजन किया गया। छठी से नवमी कक्षा तक के बच्चों ने इसमें भाग लिया। विद्यालय के अभिभावकों को इस प्रदर्शनी को देखने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस एग्जीबिशन में कुछ स्वचालित यंत्रों का प्रदर्शन किया गया I डोजिंग अलर्ट मशीन (आयुष कुमार कक्षा 8 और उनकी टीम), स्मार्ट शो एंड स्पैक्टेसाइडल (आर्यन राज कक्षा 8 के और उनकी टीम) , स्मार्ट स्ट्रीट लाइट (शैलेश ओझा कक्षा 7 और उनकी टीम), . लाइन फॉलोइंग रोबोट (अमित कुमार कक्षा 9 और उनकी टीम), ऑटोमेटिक हैंड सेनीटाइजर डिस्पेंसर (निमिषा वर्मा कक्षा 7 और उनकी टीम) , स्मार्ट ब्लाइंड स्टेट (शोभा कुमारी कक्षा 8 और उनकी टीम), स्मार्ट जार (रिशु कुमारी कक्षा 8 और उनकी टीम) मुख्य रूप से एग्जीबिशन का आकर्षण केंद्र रहे। निदेशक डॉक्टर उमेश प्रसाद सिंह ने बच्चों के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट एवं मॉडल की प्रशंसा की एवं सभी प्रतिभागियों को ऐसे उत्कृष्ट प्रोजेक्ट के लिए बधाई दी । प्राचार्य मदन कुमार सिंह ने कहा कि स्टेम एजुकेशन आज के समय की मांग है और इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन छात्र-छात्राओं में सीखने की क्षमता को बढ़ाएगा। नवनीत कुमार सिन्हा के कुशल नेतृत्व में बच्चों ने इन सभी मॉडल का निर्माण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्राचार्या पुष्पा सिंह, एकेडमिक इंचार्ज सुबीमान दास , महेंद्र रवानी, राजा कुमार ठाकुर, विकास कुमार चौहान, अभिमन्यु कुमार, राजगौरव आदि का मुख्य योगदान रहा।

