“गाजियाबाद पुलिस ने नकली ‘हिमालय लिव-52 डीएस’ गोलियों का भंडाफोड़ किया। इस मामले में अनूप गर्ग और नितिन त्यागी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। लगभग 50,000 नकली गोलियां जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार, इन गोलियों का निर्माण सोनीपत में और पैकेजिंग मेरठ में किया जाता था।

नकली बोतलें, रैपर और लाल गोलियां भी जब्त की गईं। “यह सिर्फ धोखाधड़ी नहीं है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। लोग सोचते हैं कि ये गोलियां लिवर के लिए सुरक्षित हैं, लेकिन वास्तव में यह जहर के समान हैं। गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि वह इस तरह के रैकेट्स पर लगातार कार्रवाई कर रही है और आम जनता को सचेत रहने की सलाह दी है।”

