
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अनौपचारिक मुलाकात के दौरान मज़ाकिया अंदाज़ में बोले— “मैं इसका नाना लगता हूं” और यह कहते ही खुद हंस पड़े। मुख्यमंत्री का यह सहज और मानवीय रूप वहां मौजूद लोगों को खूब भाया। पल भर में माहौल हल्का हो गया और सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। आमतौर पर गंभीर छवि वाले योगी आदित्यनाथ का यह सरल और आत्मीय अंदाज़ लोगों के दिलों को छू गया और सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।

