“डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि लाल और हरे रंग में हमें मत बाँटो — हम सब एक हैं। उन्होंने कहा कि सबका सम्मान करना उनका संस्कार है और बाबा का आशीर्वाद भी हमेशा मिलता है। “मैं सबके लिए समर्पित हूँ और आप सभी का स्नेह व आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ रहा हूँ।

मेरी राजनीति सेवा, सद्भाव और भाईचारे की है। मैं हर वर्ग, हर समाज और हर इंसान के साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”

