
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज सैरांग-सिलचर नई रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सेवा के शुरू होने से मिजोरम और असम के बीच रेल संपर्क और मजबूत हुआ है। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर नई यात्री सुविधाओं का भी उद्घाटन किया गया, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा और आराम मिलेगा। इस अवसर पर मिजोरम के मुख्यमंत्री लाल दुहोमा भी मौजूद थे। रेल मंत्री ने यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा की शुभकामनाएँ दीं। यह कदम उत्तर-पूर्व में यात्री कनेक्टिविटी को बढ़ाने और आर्थिक विकास को गति देने में मदद करेगा।

