NTPC केरडारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी मरीजों को मिला पोषण किट

NTPC केरडारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी मरीजों को मिला पोषण किट

केरेडारी :— एनटीपीसी केरेडारी एनएमएल के द्वारा संस्कृति महिला क्लब के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरडारी में निक्षय मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी से पीड़ित 39 मरीजों के लिए पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि बीमारी से जूझ रहे मरीजों को प्रत्येक पोषण किट में 3 किलो दाल, 1 किलो उड़द दाल, 0.5 किलो सोया चंक्स, 1 लीटर सरसों का तेल तथा 1 किलो गुड़ शामिल था। ये सभी सामग्री मरीजों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दी गईं, ताकि उपचार के साथ-साथ उनके शरीर को आवश्यक ऊर्जा और ताकत मिल सके। यह पहल एनटीपीसी केरेडारी एनएमएल की उस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके केंद्र में सामुदायिक विकास, स्वास्थ्य सुरक्षा और समाज के कमजोर वर्गों की देखभाल है। पोषण किट के साथ यह कार्यक्रम मरीजों के मन में आशा, आत्मविश्वास और विश्वास का संचार करता है कि वे इस संघर्ष में अकेले नहीं हैं

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *