
10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के बाबत सिविल सर्जन ने प्रेसवार्ता कर मिडिया के समक्ष विस्तृत जानकारी रखी। प्रेसवार्ता में सिविल सर्जन ने कहा कि 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा सेवा अभियान शुरू किया जाएगा। विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इस अभियान के तहत जिले के 1134 गांवों व शहरी क्षेत्र के 21 वार्ड के 2,30229 घरों को आच्छादित किया जाएगा। अभियान में कुल 10,36,934 योग्य लाभूकों का लक्ष्य रखा गया है। जिले में 1286 बुथ बनाए गए हैं। 11 व 13 फरवरी को सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय, 12 को पी डी एस केंद्र में, 14 से 15 फरवरी तक सरकारी कार्यालयों, बैंक, हाट बाजार एवं व्यवसायिक केंद्र में, 16 फरवरी से 25 फरवरी घर घर जाकर दवा सेवन करवाया जाएगा। बताया गया कि भूखे पेट दवा सेवन नहीं करना है, दो वर्ष से छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं को दवा सेवन नहीं करना है।

