पाकुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार 

पाकुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार 

शहर के बैंक कालोनी से गत 7 फरवरी को मोटरसाइकिल चोरी की घटना हुई थी जिसकी लिखित सूचना सूरज कुमार ने नगर थाना में दी थी। लिखित सूचना के आधार पर नगर थाना कांड संख्या 21/2026, धारा 303(2)/61(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज हुआ। शहर में हो रही लगातार चोरी की घटना के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दयानंद आजाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया एवं एक बालक को विरुद्ध किया। गिरफ्तार अपराधकर्मी एवं बालक की निशानदेही पर कांड में चोरी हुए मोटरसाइकिल के अलावे अन्य पांच मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधी में क्रमशः मोनू उर्फ आकाश सिंह, पिता अनिल कुमार सिंह, कुड़ापाड़ा, अरविंद केसरी, पिता संजय केसरी, बैंक कालोनी, लालटू शेख, पिता हारूण शेख,तिलभिट्टा, लालचंद शेख उर्फ नादिन शेख, पिता आखिर शेख, रामचंद्रपुर शामिल हैं। इनके पास से तीन मोबाइल फोन एवं 6 मोटरसाइकिल जप्त किए गए। छापामारी दल में अनिल कुमार गुप्ता, नगर थाना प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, सन्नी सुप्रभात, मिथुन रजक एवं सहायक अवर निरीक्षक विपिन कुमार यादव शामिल थे। उक्त आशय की जानकारी सीडीपीओ दयानंद आजाद ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *