कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार को एक प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनकी पहचान कैप्टन और ट्रेनी पायलट के रूप में हुई। एयरक्राफ्ट बालेश्वर तालुका के मंगलोर गांव में क्रैश हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा था

और इंजन में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हुई। दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बालेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों से मदद ली जा रही है।

