अनुपालन न करने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, डिप्टी CM का अल्टीमेटम 

अनुपालन न करने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, डिप्टी CM का अल्टीमेटम 

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल पर गए राजस्व सेवा से जुड़े अंचल अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों को सोमवार, 9 फरवरी तक ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिया है। जो अधिकारी अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर अनुशासनिक कार्रवाई होगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी अधिकारियों को एग्रीस्टैक महाअभियान, ई-मापी महाभियान और राजस्व महाअभियान में सक्रिय योगदान देना चाहिए। प्रधान सचिव सी.के. अनिल और सचिव जय सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों में स्थिति की समीक्षा करेंगे। विजय सिन्हा ने अधिकारियों से जनता के विश्वास पर खरा उतरने और 31 मार्च तक निर्धारित सुधार लक्ष्यों को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वालों का सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *