झारखंड में डीएमएफटी (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड ट्रस्ट) फंड का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक, पंचायतों के विकास के लिए आरक्षित फंड का इस्तेमाल जिलों के उपायुक्तों के बंगले सजाने और जिम बनाने में किया गया।

29 जनवरी को प्रभात खबर में यह मामला प्रकाशित हुआ, जिस पर केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया और जांच का आदेश दिया। खान मंत्रालय के अवर सचिव संजय कुमार ने राज्य सरकार से तथ्यों के साथ रिपोर्ट मांगी है। केंद्र सरकार इस मामले में पीएमकेकेकेवाइ और डीएमएफटी मॉडल नियमों के पालन की समीक्षा कर सकती है। यदि धन के दुरुपयोग में आपराधिक पहलू पाए गए, तो मामला सीबीआई/ईडी या राज्य पुलिस को भेजा जा सकता है।

