संसद में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर विपक्ष हमलावर

संसद में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर विपक्ष हमलावर

संसद में आज फिर हंगामे के आसार हैं। आम बजट पर चर्चा शुरू होने के बीच विपक्ष भारत-अमेरिका ट्रेड डील और असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा के कथित वीडियो को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस सहित विपक्षी दल सुबह 10 बजे नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर बैठक करेंगे और साझा रणनीति बनाएंगे। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि मोदी सरकार ने ट्रेड डील में अमेरिकी हितों को तरजीह दी। वहीं असम सीएम के विवादित वीडियो को लेकर भी सदन में बहस की संभावना है। इससे पहले धन्यवाद प्रस्ताव पर भी लोकसभा में हंगामा हुआ था, जिसके चलते प्रधानमंत्री मोदी जवाब नहीं दे पाए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *