कानपुर: HDFC बैंक की महिला कर्मचारी और कस्टमर में तीखी बहस

कानपुर: HDFC बैंक की महिला कर्मचारी और कस्टमर में तीखी बहस

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से HDFC बैंक की एक महिला कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पनकी स्थित HDFC बैंक शाखा का बताया जा रहा है, जिसमें महिला कर्मचारी एक ग्राहक से गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती नजर आ रही है। आरोप है कि बहस के दौरान महिला कर्मचारी ने जाति का हवाला देते हुए धमकी दी और खुद को “ठाकुर” बताया। वीडियो में वह गुस्से में ग्राहक की ओर लैपटॉप लेकर बढ़ती हुई भी दिखाई देती है, हालांकि मौके पर मौजूद लोग उसे रोक लेते हैं। ग्राहक महिला कर्मचारी को शांत रहने और CCTV फुटेज देखने की बात करता नजर आता है, लेकिन वह लगातार आक्रामक बनी रहती है। इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में भारी नाराजगी है। फिलहाल बैंक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *