PM मोदी से मिले मलेशिया के टॉप उद्योगपति |

PM मोदी से मिले मलेशिया के टॉप उद्योगपति |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रविवार को मलेशिया के शीर्ष उद्योगपतियों की मुलाकात हुई, जिसमें भारत में बड़े निवेश और आर्थिक सहयोग के अवसरों पर चर्चा हुई। बैठक में पेट्रोनास, बर्जया कॉर्पोरेशन, खजाना नेशनल और फाइसन इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रधानमंत्री ने भारत में किए गए आर्थिक सुधार और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को रेखांकित करते हुए मलेशियाई कंपनियों को डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रीन फ्यूल जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया। ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन पर विशेष ध्यान दिया गया।

मलेशियाई उद्योगपतियों ने भारत की विकास यात्रा पर भरोसा जताया और निवेश बढ़ाने और भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी करने की इच्छा व्यक्त की। यह मुलाकात भारत-मलेशिया आर्थिक रिश्तों को नई ऊंचाई देने वाला कदम मानी जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *