रविवार) को संत डॉन बास्को स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, जिला खेल अधिकारी राहुल कुमार, कॉलेज के प्रधानाचार्य युगल किशोर झा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।अतिथियों ने अपने संबोधन के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व समझाया।विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर दुबे एवं उप प्रधानाचार्य अजय कुमार त्रिवेदी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहने हेतु भरपूर प्रोत्साहन दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों को तैयार कराने में विद्यालय के नृत्य शिक्षक राजा एवं नसरिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अत्यंत आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। इसके साथ ही कराटे प्रशिक्षक शमोजम्मिल अंसारी की अहम भूमिका से कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा और अनुशासन की दिशा मिली। उनके प्रशिक्षण में प्रस्तुत कराटे प्रदर्शनों ने दर्शकों को रोमांचित किया और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊँचाई प्रदान की। मंच संचालन में रणबीर कुमार लाल एवं सुमित पंडित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस आयोजन के पीछे विद्यालय के समस्त शिक्षकों का अथक परिश्रम, समर्पण एवं टीमवर्क सराहनीय रहा।

