केरेडारी के एनटीपीसी सीबी कोल माइंस के पगार कर्बला गेट के पास महिलाएं अपनी उचित मांग को लेकर हड़ताल में बैठी थी।उसी क्रम में 07 फरवरी को सुबह 09 बजे एक बस में महिला एवं पुरूष पुलिस बल पहुँची एवं महिलाओं के साथ मारपीट की एवं एनटीपीसी सीबी कोल माइंस का ट्रांसपोर्टिंग चालू कराया,इसके ततपश्चात काफी संख्या में रैयत हड़ताल स्थल पर पहुँचे,एवं पुनः ट्रांसपोर्टिंग बंद करवा दिया।इस क्रम में हड़ताल स्थल पर पूर्व कृषि मंत्री योगेंद साव एवं पूर्व विधायक निर्मला देवी मौजूद नही थे।बाद में पहुँची पूर्व विधायक निर्मला देवी घायल महिलाओं को इलाज कराने 03 बजे दोपहर अस्पताल चली गई,इसके बाद 04 बजे शाम से ट्रांसपोर्टिंग चालू हो गया।

हड़ताल में बैठी नेमिया देवी,निरासो देवी,कबिलास देवी ने बताया कि एक बस में पुलिस पहुँची और हमलोगों को हटाने लगी जब हमलोग नही हटे तब हमलोग के साथ मारपीट की,साथ ही दो महिलाओं को बस में बैठकर ले गयी।इस बाबत पगार ओपी प्रभारी दिनेश कुमार मंडल ने बताया कि हड़ताल स्थल पर सीआईएसएफ एवं पगार ओपी पुलिस पहुँची थी,लेकिन महिलाओं के साथ मारपीट नही किया गया है।ज्ञात हो कि विगत 31 दिसम्बर से पूर्व मंत्री योगेंद साव ने कम्पनी द्वारा ध्वस्त किया गया अपनी फैक्ट्री की उचित एवं रैयत के उचित मांग को लेकर बिरसा विस्थापन यूनियन के तहत हड़ताल में बैठे हुए है,लेकिन अभी तक वार्ता के लिए कम्पनी के एक भी अधिकारी नही पहुँचे है।इस बाबत ऋत्विक कम्पनी के समन्यवयक रवि सिन्हा ने बताया कि ट्रांसपोर्टिंग चालू है।

