केरेडारी प्रखंड के पेटो गांव स्थित बुढ़िया माता के नव-निर्मित मंदिर के उद्घाटन को लेकर ग्यारह दिवसीय शत चंडी महायज्ञ की तैयारी हेतु भव्य एंव विधि व्यवस्था को लेकर केरेडारी के जनप्रतिनिधि एंव स्थानीय गण्यमान्य व महायज्ञ समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता पेटो मुखिया प्रतिनिधि गुरुदायल साव एंव संचालन रविंद्र कुमार गुप्ता ने किया बैठक में उपस्थित लोगों ने महायज्ञ से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, तथा युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू करने का निर्णय लिया गया।मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने यज्ञ के दौरान बाहर से आये श्रद्धालुओं को किसी प्रकार कोई दिक्कत नही हो,यज्ञ मंडप भव्य एंव आकर्षक कैसे बने जिसके अलावा महायज्ञ के दौरान कार्यक्रम को लेकर विशेष चर्चा किया है

दौरान अन्य गांवव से आये जनप्रतिनिधि एंव पत्रकारों को यज्ञ समिति द्वारा अंगवस्त्र एंव बुढिया माता स्मृति चित्र देकर सम्मानित किया गया है।इस मौके पर जिला परिषद अनिता सिंह,प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी,मुखिया दिनेश साव,महेश साव,इसके अलावा पूजा यज्ञ महा समिति के अध्यक्ष गुरुदायल साव,सचिव रविंद्र कुमार गुप्ता,सुरेश साव,सुरेश यादव,अशेस्वर यादव,चंदन गुप्ता,प्रितम साव,पुरन साव,संतोष गुप्ता,कोलेश्वर साव,बसंत साव,अमित प्रसाद गुप्ता,किशोर साव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

