हजारीबाग। पीटीसी चौक के समीप हाल ही में खुले कल्याण ज्वेलर्स में शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर पहुंचीं। करिश्मा कपूर के आगमन की खबर मिलते ही मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अभिनेत्री ने शो रूम का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और उपस्थित लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।कार्यक्रम के दौरान करिश्मा कपूर दर्शकों के उत्साह से काफी प्रभावित नजर आईं। इस दौरान वे कुछ देर के लिए गाने की धुन पर झूमती हुई भी दिखाई दीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में उत्साह और बढ़ गया। भीड़ की संख्या लगातार बढ़ने लगी और स्थिति बेकाबू होने की आशंका को देखते हुए करिश्मा कपूर को कम समय में ही हजारीबाग से रवाना होना पड़ा।

कल्याण ज्वेलर्स के प्रमोशन के दौरान करिश्मा कपूर ने कहा कि हजारीबाग के लोगों के लिए यह एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि कल्याण ज्वेलर्स के खुलने से शहरवासियों को अब अच्छी क्वालिटी के सोने के आभूषण, उचित मेकिंग चार्ज पर और आकर्षक डिजाइन में उपलब्ध होंगे। उन्होंने कल्याण ज्वेलर्स के संचालक विवेकानन्द सिंह एवं सुनील मेहता को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह का भव्य और विश्वसनीय शो रूम हजारीबाग में खुलना शहर के लिए गर्व की बात है। अभिनेत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और लोग करिश्मा कपूर की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए।

