महापौर पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित |

महापौर पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित |

नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक श्री रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री बाल किशोर महतो ने महापौर पद के 29 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया। महापौर पद के प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल को एयर कडीशनर, आकाश दुसाध को छड़ी, इंदु देवी को चूड़ियां, उमेश पासवान को बैटरी टॉर्च, कुसुम देवी को बेंच, चंद्र शेखर अग्रवाल को बिस्कुट, जावेद इकबाल को बक्सा, दिलीप कुमार को ईंटें, दीनानाथ ठाकुर को बाल्टी, नवल किशोर पासवान को कैमरा, मो परवेज खान को कार्पेट, प्रकाश कुमार को सीसीटीवी कैमरा, बिनोद कुमार सिंह को चपाती रोलर,

भृगु नाथ भगत को चिमनी, मुकेश कुमार पांडेय को नारियल फार्म, यौगेंद्र प्रधान को कंप्यूटर माउस चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। वहीं रवि चौधरी को घन, रवि बुंदेला को हीरा, राजकुमार कनौजिया को डोली, राम विनय सिंह को ड्रिल मशीन, राहुल कुमार चौहान को बिजली का खंभा, मो रुस्तम अंसारी को बांसुरी, लक्ष्मी देवी को फव्वारा, शमशेर आलम अंसारी को कीप, शांतनु कुमार चंद्रा को गैस का चूल्हा, शिल्पी शर्मा को चाय छलनी, संजीव कुमार को हरी मर्च, संजीव सिंह को ऊन व सिलाई एवं के.सी. सिंहराज को हेलमेट चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। प्रस्तुत है सहयोगी अजित मिश्रा एवं संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *