पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में कश्मीर मुद्दे को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मुजफ्फराबाद में विधानसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा।” शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों के साथ मजबूती से खड़ा है और जम्मू-कश्मीर विवाद का समाधान कश्मीर के लोगों की इच्छा के अनुसार होना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे का हल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्तावों को लागू करने से ही संभव है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “मैं पाकिस्तानी लोगों और नेतृत्व की ओर से कश्मीर के अपने भाइयों के साथ एकजुटता दिखाने आया हूं।” शहबाज शरीफ के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में फिर से हलचल तेज हो गई है।

