PM मोदी बोले—“चाय वाले को चाय”, परीक्षा पे चर्चा के दौरान बच्ची ने दिया चाय का गिफ्ट |

PM मोदी बोले—“चाय वाले को चाय”, परीक्षा पे चर्चा के दौरान बच्ची ने दिया चाय का गिफ्ट |

‘परीक्षा पे चर्चा’ का 9वां संस्करण 6 फरवरी को आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों के साथ हंसी-मजाक भी किए l कार्यक्रम में एक दिलचस्प वाकया तब देखने को मिला, जब वहां मौजूद छात्रों ने पीएम मोदी को अपने-अपने राज्यों की यूनिक चीजें गिफ्ट कीं। इसी दौरान एक छात्रा ने प्रधानमंत्री को चाय की पत्ती भेंट की।

इसे देखकर पीएम मोदी मुस्कराते हुए बोले, “चाय वाले को चाय”। यह सुनते वहां का माहौल पूरा बदल गया और सारे छात्र हंसने लगे l इसके बाद छात्रा ने बताया कि यह ऑर्गेनिक चाय है। पीएम मोदी ने उसकी सराहना करते हुए कहा कि वह अच्छी कविताएं लिखती है और उसे लिखना जारी रखना चाहिए। यह मजेदार पल सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *