स्टारलिंक के स्मार्टफोन को लेकर चल रही अटकलों पर एलन मस्क ने स्थिति साफ कर दी है। एलन मस्क ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उनकी कंपनी फिलहाल कोई स्मार्टफोन नहीं बना रही है। हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में मस्क ने यह जरूर कहा था

कि भविष्य में ऐसा “किसी दिन हो सकता है”, जिसके बाद यह अटकलें तेज हो गई थीं कि स्टारलिंक ऐसा स्मार्टफोन विकसित कर रही है, जो सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट होगा। हालांकि, अब मस्क के ताजा बयान से साफ हो गया है कि इस समय स्टारलिंक का स्मार्टफोन लॉन्च करने का कोई प्लान नहीं है।

