हरिद्वार के सप्तऋषि आश्रम स्थित गुरुदेव समाधि मंदिर में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की प्रतिमा के अनावरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की।

स्वामी अवधेशानंद गिरि के सानिध्य में आयोजित इस समारोह में देशभर से आए कई संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

