उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच गए हैं। सीएम योगी आज रात अपने पैतृक गांव पंचूर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। गांव पहुंचने पर उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और बच्चों के साथ समय बिताया।

इस दौरान सीएम योगी का सादा और पारिवारिक अंदाज़ देखने को मिला। इससे पहले मुख्यमंत्री पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर स्थित इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद वह सीधे अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। गांव में सीएम योगी के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

