दिल्ली में गड्ढे में गिरकर HDFC बैंक मैनेजर कमल की गई जान |

दिल्ली में गड्ढे में गिरकर HDFC बैंक मैनेजर कमल की गई जान |

नोएडा के इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद अब दिल्ली में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। जनकपुरी इलाके में सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार कमल की मौत हो गई। कमल HDFC बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थे और कैलाशपुरी के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, कमल रात में रोहिणी स्थित ऑफिस से घर लौट रहे थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर कमल अपनी बाइक समेत गड्ढे में मिले। बताया गया कि यहां दिल्ली जल बोर्ड का काम चल रहा था और सड़क पर गड्ढा खोदा गया था। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *