ओडिशा में निवेश पर चर्चा, ब्लैक स्वान समिट में CM मोहन चरण मांझी की अहम बैठकें |

ओडिशा में निवेश पर चर्चा, ब्लैक स्वान समिट में CM मोहन चरण मांझी की अहम बैठकें |

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने ब्लैक स्वान शिखर सम्मेलन के दौरान भुवनेश्वर में वैश्विक वित्त और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क (GFTN) के अध्यक्ष रवि मेनन, एक्सियन के सीईओ माइकल श्लाइन और एंट इंटरनेशनल के अध्यक्ष डगलस फीगिन से अलग-अलग बैठकें कीं।

बैठक में ओडिशा में निवेश की संभावनाओं, फिनटेक, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और नवाचार आधारित विकास पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य की निवेश-अनुकूल नीतियों और उभरते अवसरों की जानकारी दी। ब्लैक स्वान शिखर सम्मेलन के मंच पर हुई इन बैठकों को ओडिशा के आर्थिक और तकनीकी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *