नेपाल के बैतड़ी में भीषण बस हादसा, 13 की मौत, 34 घायल |

नेपाल के बैतड़ी में भीषण बस हादसा, 13 की मौत, 34 घायल |

भारत के पिथौरागढ़ जिले से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस पहाड़ी मार्ग से फिसलकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। रात का समय और दुर्गम पहाड़ी इलाका होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई आई।

घायलों को बैतड़ी और डडेलधूरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, खराब सड़क और अंधेरा हादसे की वजह मानी जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *