बजट सत्र के चौथे दिन बिहार विधानसभा में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गुरुवार की सुबह विधानसभा परिसर में प्रवेश कर रहे विधायकों के ऊपर छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि कोई विधायक या कर्मचारी घायल नहीं हुआ। घटना पोर्टिको क्षेत्र में हुई, जहां से विधायक सदन में प्रवेश करते हैं।

अफरा-तफरी के बीच सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत क्षेत्र खाली कराया और आवागमन पर रोक लगा दी। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक कुमार सर्वजीत ने इसे उठाते हुए कहा कि यह निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। बजट सत्र से पहले भवन का रेनोवेशन हुआ था, लेकिन अब प्रशासन और भवन विभाग की भूमिका भी जांच के घेरे में है।

