नगरपालिका चुनाव 2026: नाम निर्देशन कार्यों का निरीक्षण |

नगरपालिका चुनाव 2026: नाम निर्देशन कार्यों का निरीक्षण |

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारु आयोजन को लेकर सामान्य प्रेक्षक रंजित लोहरा एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय में चल रहे नाम निर्देशन कार्यों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में सामान्य प्रेक्षक व जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पाकुड़ नगर परिषद अंतर्गत अध्यक्ष पद हेतु नियुक्त निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष का निरीक्षण किया। साथ ही नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के लिए नियुक्त निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालय कक्षों का भी अवलोकन कर नाम निर्देशन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस दौरान नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, नामांकन प्रक्रिया, अभ्यर्थियों की सुविधा व्यवस्था तथा निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया गया। उपायुक्त ने सभी निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्येक कार्य की सतत एवं सूक्ष्म निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर त्रुटि या लापरवाही की कोई संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा निर्गत सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने संबंधित सभी पदाधिकारियों एवं कोषांगों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध, पारदर्शी एवं जवाबदेह तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक रंजित ने भी निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा निर्वाचन कार्य में संलग्न पदाधिकारियों को आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *