झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडे के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में पाकुड़ जिले के पाडेरकोला, लेटबाड़ी,बड़ाघघरी, जबरदाहा समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में जादू टोना प्रथा के नाम पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।साथ ही सड़क दुर्घटना के शिकार, प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के शिकार व्यक्तियों को मिलने वाले कानूनी लाभ समेत पॉश अधिनियम, बाल विवाह रोकथाम के कई बिंदु पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

इस दौरान पैरा लीगल वॉलिंटियर्स भरत साहा, सुजाता घोष, रानी साहा, मोलिता कुमारी, जयंती टुडू, सीमा साहा, मिरु बेसरा, सौरव यादव, मैनुल शेख का अहम भूमिका रही।

