जनगणना 2027 की तैयारियों पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक |

जनगणना 2027 की तैयारियों पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक |

जिला स्तर पर प्रस्तावित जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न कोषांगों में प्रतिनियुक्त चार्ज पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में जनगणना कार्य के सफल संचालन हेतु कोषांगों का गठन, नोडल पदाधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनरों का नामांकन पूर्ण किया जा चुका है। साथ ही ग्राम सूची का सत्यापन, क्षेत्राधिकार से संबंधित आवश्यक संशोधन, मलीन बस्तियों एवं बाह्य विकास नक्शों का सत्यापन कर निदेशालय को उपलब्ध करा दिया गया है।

जनगणना कार्य हेतु चार्ज पदाधिकारियों के कार्यालयों का पता भी निदेशालय को प्रेषित किया जा चुका है, जिससे आवश्यक जनगणना किट उपलब्ध कराई जा सके। समीक्षा के क्रम में मास्टर ट्रेनरों द्वारा बताया गया कि जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में संपन्न किया जाएगा तथा पूरा कार्य CMMS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। प्रत्येक प्रखंड में न्यूनतम छह मास्टर ट्रेनरों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 मई 2026 से 15 जून 2026 तक सभी प्रगणकों की नियुक्ति पूर्ण की जानी है तथा लगभग 700 से 800 व्यक्तियों पर एक प्रगणक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। बैठक में यह भी बताया गया कि जनगणना कार्य के लिए सभी प्रगणकों को निदेशालय द्वारा आवश्यक जनगणना किट उपलब्ध कराई जाएगी तथा कार्य निष्पादन हेतु उन्हें 4GB RAM युक्त स्मार्ट डिवाइस का उपयोग करना अनिवार्य होगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *