पाकुड़ में आवास योजनाओं की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा 

पाकुड़ में आवास योजनाओं की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा 


उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड समन्वयकों एवं पंचायतों के पंचायत सचिवों के साथ अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम जनमन आवास योजना की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में तृतीय किस्त भुगतान के पश्चात भी अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रथम किस्त प्राप्त कर चुके लाभुकों द्वारा लंबित प्लिंथ निर्माण कार्य को अविलंब प्रारंभ कराया जाए तथा सभी निर्माणाधीन आवासों का प्लिंथ जियो टैगिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने आवास प्लस 2024 अंतर्गत लंबित री-चेक कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लाभुकों का री-चेक कार्य दो दिनों के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ लाभुकों तक समय पर पहुंच सके। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम जनमन आवास योजना अंतर्गत लंबित आवासों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने राजमिस्त्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरसेटीआई के माध्यम से राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा सके तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो सकें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *