
कश्मीर में इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ले ली है। लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। आज भी श्रीनगर में सुबह से बर्फबारी जारी है, जिससे मौसम के और खराब होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम में आए इस बदलाव का असर आम जनजीवन पर साफ नजर आ रहा है। ठंड बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, वहीं आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन और मौसम विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

