हजारीबाग में “विकसित भारत–जी राम जी योजना” पर जिला कार्यशाला संपन्न 

हजारीबाग में “विकसित भारत–जी राम जी योजना” पर जिला कार्यशाला संपन्न 

हजारीबाग में बहिमर ग्राम में विकसित भारत–जी राम जी योजना पर जिला कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की, संचालन जिला महामंत्री सुमन कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कटकमसांडी पश्चिम मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यह योजना मनरेगा की जगह लेने वाला विकसित भारत रोजगार गारंटी आजीविका मिशन है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिन के रोजगार की गारंटी देती है। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने बताया कि योजना में मजदूरी भुगतान 15 दिनों के भीतर अनिवार्य है और केंद्र-राज्य साझेदारी 60:40 की होगी। पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे ने कहा कि इससे ग्रामीण परिवारों की आय सुरक्षा मजबूत होगी। जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने बताया कि यह योजना मनरेगा की कमियों को दूर करते हुए पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करेगी। सैकड़ों कार्यकर्ता और वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *