
चीन की रॉकेट (मिसाइल) फोर्स को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पश्चिमी चीन में तैनात कुछ मिसाइलों में फ्यूल की जगह पानी भरा हुआ था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जिन भूमिगत साइलो से इन मिसाइलों को लॉन्च किया जाना था, वे भी तकनीकी रूप से खराब हालत में थे। कई साइलो इतने भारी और घटिया निर्माण वाले थे कि उनके ढक्कन तक नहीं खुल पा रहे थे। इन गंभीर खुलासों के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की रॉकेट फोर्स की पूरी शीर्ष नेतृत्व टीम को हटा दिया। इस कदम को चीन की सैन्य व्यवस्था में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

