
मध्यप्रदेश के पांढुर्णा में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। बिना अनुमति बनी कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम अलका एक्का खुद बुलडोजर की ड्राइवर सीट पर बैठकर अवैध निर्माण ढहाती नजर आईं। एसडीएम ने बताया कि यह अवैध कॉलोनी प्रदीप निहारे की थी। कलेक्टर के निर्देश और मुख्यमंत्री की मंशा के तहत भू-माफियाओं के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

