
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना की जानकारी दी और बताया कि उनकी मां की सर्जरी करानी पड़ेगी। उन्होंने इसे जानबूझकर किया गया कृत्य बताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं उनके भाई तहसीन पूनावाला ने हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी एक्स पर साझा किया है। वीडियो में एक कार पीछे की ओर आती हुई दिखाई देती है, जो खड़ी उनकी मां को टक्कर मारकर फरार हो जाती है। शहजाद पूनावाला ने पुणे पुलिस और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

