36 नंबर वार्ड की पूर्व पार्षद रहीं कृष्णा अग्रवाल एक बार फिर सक्रिय राजनीति के मैदान में उतर चुकी हैं। उन्होंने 36 नंबर वार्ड से दोबारा नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है और वार्ड के विकास को लेकर जनता से सहयोग की अपील की है।

कृष्णा अग्रवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य 36 नंबर वार्ड को और अधिक मजबूत बनाना है और वे पहले की तरह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। उन्होंने वार्ड के सभी नागरिकों से अपील की कि वे आगे आकर उनका सहयोग करें, ताकि क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

