नगर निकाय चुनाव: मास्टर ट्रेनर्स के साथ तैयारियों की समीक्षा |

नगर निकाय चुनाव: मास्टर ट्रेनर्स के साथ तैयारियों की समीक्षा |

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी मास्टर ट्रेनर्स के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य निर्वाचन से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना तथा आगामी चरणों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करना था।बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनके माध्यम से ही फील्ड स्तर पर कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों को चुनाव संबंधी नियमों, प्रक्रियाओं एवं दायित्वों की सही जानकारी मिलती है। उपायुक्त ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान आदर्श आचार संहिता, मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, शिकायत निवारण तंत्र एवं चुनाव व्यय निगरानी से संबंधित बिंदुओं को स्पष्ट रूप से समझाया जाए।सभी मास्टर ट्रेनर्स को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया गया

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *