जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत कार्मिक कोषांग के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में चुनाव कार्यों में संलग्न कार्मिकों की तैनाती, प्रशिक्षण, उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में कार्मिक कोषांग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव कार्यों में प्रतिनियुक्त सभी कार्मिकों की सूची, उनकी उपलब्धता एवं प्रशिक्षण की स्थिति का नियमित अद्यतन सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि सभी कार्मिकों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से प्रशिक्षण प्रदान करना आवश्यक है, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान कर्मियों की तैनाती निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के सिद्धांतों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यों में संलग्न कार्मिकों की उपस्थिति, प्रशिक्षण एवं दायित्वों के निर्वहन की सतत निगरानी की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या या कमी की स्थिति में त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
