जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने वहां रखे ईवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख रखाव का जायजा लिया।उल्लेखनीय हो कि, जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्री मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है एवं रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग रांची को समर्पित करना होता है।इसी संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निरीक्षण करते हुए निर्वाचन विभाग के कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा प्रतिवेदन मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग रांची को भेजने का निर्देश दिया गया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी राजनीतिक पार्टी के जिला अध्यक्ष,सदस्य एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *