ढाका की एक स्पेशल कोर्ट ने सोमवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सरकारी ज़मीन के आवंटन में कथित गड़बड़ियों से जुड़े दो अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में 10 साल की जेल की सज़ा सुनाई है। इन मामलों में उनके कुछ करीबी रिश्तेदारों को भी दोषी ठहराया गया है।

अदालत ने रिश्तेदारों को अलग-अलग अवधि की जेल की सज़ा सुनाई है। भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) की अदालत में पेश केस रिकॉर्ड के अनुसार, शेख हसीना और उनके परिजनों ने आपसी मिलीभगत से सरकारी ज़मीन का आवंटन कराया और यह तथ्य छिपाया कि उनके पास पहले से ही शहर में घर, फ्लैट या अन्य आवासीय सुविधाएं मौजूद थीं।

