भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील पर आखिरकार बात बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद इस समझौते की जानकारी दी। ट्रंप ने PM मोदी की तारीफ करते हुए कहा

कि दोनों देशों ने तत्काल प्रभाव से व्यापार समझौते पर सहमति जताई है। इसके साथ ही अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 25% टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान किया है। इस फैसले से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
